Tuesday, 6 May 2025

दिनविशेष :- 05 जून - डॉ. आंबेडकर यांना LLD पदवी प्रदान

दिनविशेष :- 05 जून - डॉ. आंबेडकर यांना LLD पदवी प्रदान



संपूर्ण वर्षभराचे दिनविशेष पहा. Click Here


विश्वरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को LLD उच्च पदवी कोलंबिया विश्वविद्यालय अमेरिका से 5 जून 1952 को प्रदान की गयी। मई १९५२ को कोलंबिया विश्वविद्यालय अमेरिका को २०० वर्ष पूरे होने के समारंभ पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को 'डॉक्टर ऑफ लाॅज' एलएलडी यह उच्च पदवी अर्पण करने का समाचार प्रसिद्ध हुआ। बाबासाहेब ने इस विश्वविद्यालय मे एमए एवं पीएचडी की अर्हता प्राप्त की थी। 'विद्वान सर्वत्र पूज्यते' यह अमर वचन की यह प्रचीती है। इस शुभ अवसर पर ३१ मे १९५२ को क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया, मुंबई मे आयोजित समारंभ मे बाबासाहेब का सत्कार किया गया। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर 1 जून 1952 को मुंबई से न्युयॉर्क (अमेरिका) रवाना हुए। बाबासाहेब के अनुयायी एवं चहेतो ने सांताक्रूझ (मुंबई) विमानतल पर निरोप दिया। ५ जून १९५२ को हुए पदवी प्रदान समारोह मे बाबासाहेब को 'डॉक्टर ऑफ लाॅज' एलएलडी यह उच्च पदवी से सम्मानित किया गया। कोलंबिया विश्वविद्यालय ने अर्पण पत्र मे बाबासाहेब के गौरव मे कहा "भारतीय संविधान के शिल्पकार, मंत्री परिषद के सदस्य एवं राज्यसभा के सभासद, भारतीय नागरिको से एक प्रमुख नागरिक, एक महान समाजसुधारक और मानव अधिकारो का आधारस्तंभ, एक पराक्रमी पुरुष।" बाबासाहेब १४ जून १९५२ को भारत (मुंबई) लौटे।


*संदर्भ* : 

*भारतरत्न डॉ बाबासाहेब आंबेडकर -धनंजय कीर २००९*

No comments:

Post a Comment

दिनविशेष :- 16 जून - वर्ल्ड रिफिल डे

दिनविशेष :- 16 जून - वर्ल्ड रिफिल डे संपूर्ण वर्षभराचे दिनविशेष पहा. Click Here टिकाऊ पर्यायांचा अवलंब केल्याने कचरा कमी होतो, संसाधनांचे सं...